ब्रिटेन में वीजा विस्तार पाने वालों में भारतीय छात्र और कुशल श्रमिक सबसे आगे

लंदन, ब्रिटेन में वीजा अवधि का विस्तार पाने वाले लोगों की सूची में भारतीय छात्रों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय कुशल कामगारों की संख्या लगातार शीर्ष पर बनी हुई है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक प्रवासन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
आंकड़ों के अनुसार, हाल में गिरावट के रुझान के बाद, पिछले एक वर्ष में विदेशी छात्रों को दिए गए प्रायोजित अध्ययन वीजा की संख्या तीन प्रतिशत बढ़ी है और दिसंबर 2025 को समाप्त वर्ष में भारतीयों को 95,231 वीजा दिए गए। कार्य वीजा के मामले पर, इसी अवधि में कुशल कामगार वीजा के विस्तार के मामलों में सर्वाधिक संख्या भारतीयों की रही।
गृह मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर 2025 को समाप्त वर्ष में स्वास्थ्य एवं देखभाल कर्मियों के वीजा की अवधि के विस्तार के मामले में भारतीय शीर्ष पर रहे और 1,04,555 भारतीयों के वीजा की अवधि बढ़ाई गई। (भाषा )
यह भी पढ़े– नामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



