हैदराबाद : जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने किया पुराने शहर का दौरा

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने जोनल और उप आयुक्तों को निर्देश दिये कि आगामी रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए शहर भर में स्वच्छता कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कर्णन ने आज चारमीनार ज़ोन का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अतिरिक्त आयुक्त (स्वच्छता) रवि किरण और चारमीनार जोनल आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी के साथ उन्होंने मक्का मस्जिद, मदीना, चारमीनार क्षेत्र सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने स्वच्छता कर्मियों की तैनाती, रूट मैप, निगरानी तंत्र, धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई, सड़क सफाई कार्यों तथा वाणिज्यिक और बाजार क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही प्रमुख चौराहों और पैदल मार्गों की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नालों से गाद निकालने, कचरे के जमाव को रोकने के उपाय और सर्किल व जोन स्तर पर निगरानी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

यह भी पढ़ें… अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : हैद्रा आयुक्त

आयुक्त ने कहा कि रमज़ान के दौरान बाज़ार में लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सड़कों, चौराहों, प्रार्थना स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को हर समय स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने निर्धारित स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, कड़ी निगरानी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। नागरिकों और व्यापारियों से स्वच्छता कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए आयुक्त ने ग्रेटर हैदराबाद में स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जीएचएमसी की प्रतिबद्धता दोहराई। निरीक्षण के दौरान चारमीनार उपायुक्त सरिता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button