सरूरनगर में 1.07 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सरूरनगर क्षेत्र में 1.07 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ़्तार किया।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यनारायण राव ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा सरूरनगर के मंसूराबाद इलाके में गांजा बिक्री की सूचना दी गई। इसके बाद संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए नक्का राजेश नामक व्यक्ति के पास से 1.070 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ़्तार कर बरामद गांजे के साथ सरूरनगर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… जग्तियाल : माँ-बेटे की कुछ घंटों के अंतराल में मौत से मातम
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





