नामपल्ली में 1.2 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नामपल्ली क्षेत्र में गांजा तस्करी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सक्रिय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया और उनके सहयोगी की पहचान की।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नामपल्ली बस्ती दवाखाना के समीप गांजा की बिक्री करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा बस्ती दवाखाने के निकट गांजा बिक्री की सूचना दी गई, जिसके बाद छापेमारी करते हुए मांगर बस्ती में रहने वाली एच. बसंती और कांम्बले प्रेमला को 1.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में महिलाओं ने मोहम्मद सोहेल नामक व्यक्ति के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। आरोपियों को जब्त गांजा समेत आगे की कार्रवाई के लिए नामपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढे़: गांजा तस्करी रैकेट: 45.86 किग्रा गांजा जब्त, 3 महिलाएं व 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Exit mobile version