रेणु देसाई पर टिप्पणी मामले में एक और गिरफ्तार
हैदराबाद, साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने अभिनेत्री रेणु देसाई पर सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
सीसीएस द्वारा बताया गया है कि विशाखापट्टनम के रहने वाले ई. अप्पाराव खाली समय में इंस्टाग्राम रील्स देखता था। हाल ही में उसने अभिनेत्री रेनू देसाई की एक रील देखी और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी।
यह भी पढ़ें… चलती ट्रेन में चेन स्नैचिंग करने वाला गिरफ़्तार, 45 ग्राम सोने के आभूषण बरामद
मामले की शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जाँच के जरिए आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने विशाखापट्टनम पहुँचकर उसे गिरफ़्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर हैदराबाद लाने के बाद कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



