वित्तीय अनियमितताओं के लिए जीएचएमसी के 10 अधिकारी निलंबित

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में वित्तीय अनियमितताओं का सामना कर रहे 10 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शमशाबाद ज़ोन के बड़ंगपेट सर्किल में इंजीनियरिंग, सैनिटेशन और कुछ अन्य विभागों से जुड़े से कार्यों के निष्पादन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों एाार सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोपों पर जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि निगम के 10 अधिकारियों के विरुद्ध कुछ अनियमितताएँ पाई गई हैं।

यह भी पढ़ें… एचएमडीए कार्यालय को उड़ाने की धमकी

उपलब्ध सामग्री और परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करने के बाद, प्रशासनिक हित में इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में पूर्व बडंगपेट नगर निगम की म्युनिसिपल कमिश्नर पी. सरस्वती, कार्यकारी अभियंता कॉरपोरेशन ज्योति, वेंकन्ना, ए. यादय्या, सहायक अभियंता पी. विनिल कुमार गौड़, दूसरे विभागों के अधिकारी जी. रघु, वाई. यादगिरी, जी. श्रीधर रेड्डी, डी. नागेश्वर राव एवं एन. वेंकट शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button