तेलंगाना : सड़क हादसे में 10 भेड़ों की मौत, चरवाहा गंभीर घायल

Ad

पेद्दापल्ली, तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब लापरवाही से चल रही कार ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में कई बेजुबान जानवरों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

राज्य के पेद्दापल्ली जिले में सड़क हादसे में 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानाबाद मंडल के कटनापल्ली गाँव के पास एक तेज रफ्तार कार पेद्दापल्ली से करीमनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : ए/सी टेक्नीशियन बनकर मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह अन्य भेड़ें घायल हो गईं। इस हादसे में चरवाहा राजू भी घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से करीमनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button