मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त
हैदराबाद, खाद्य सुरक्षा और मिलावट को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा दिये गये दिशानिर्देशों को बाद प्रशासनिक तंत्र कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हैदराबाद एडल्टरेशन फूड सेफ्टी टीम और जीएचएमसी अधिकारियों ने आज मंगलहाट चिश्ती चमन में स्थित एक मांस गोदाम से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त किया है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मंगलहाट के चिश्ती चमन में स्थित ए टू जेड़ शिप एंड गोट ऑफल्स नामक यूनिट में की गई। यहां भारी मात्रा में खराब और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा मांस मिला। इस मामले में 41 वर्षीय मालिक मोहम्मद अफरोज को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि वह दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र से मांस लाकर शहर के होटलों और रेस्तरां में सप्लाई करता था। मामले में केस दर्ज कर जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़ें… पाँच वर्षीय बालिका का अश्लील वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले महीने 12 मार्च को भी अफरोज़ को 300 किलो सड़े हुए मांस के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व पिछले वर्ष 19 मार्च को इसी स्थान से 12 टन मांस ज़ब्त किया गया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



