नागपुर के विस्फोटक कारखाने में धमाका, 15 की मौत

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार सुबह कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ।
एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह सात बजे से सवा सात बजे के बीच हुई।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।
नागपुर की फैक्ट्री के तेज धमाके ने पूरा इलाका दहलाया
बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।
डेडोनेटर और कारतूस बनाती है कंपनी
यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता है, जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल हैं। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जबकि कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और एसपी हर्ष ए पोद्दार के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस दल राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
यह घटना पिछले साल पास के एक कारखाने में लगी भीषण आग के ठीक एक साल बाद बाद हुई है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि घने धुएं और मलबे के बीच खोज और बचाव कार्य जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया जाएगा। (भाषा)
यह भी पढ़े– ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को होगी रिलीज़, रानी मुखर्जी की वापसी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



