कबाड़ का हिस्सा होंगी 15 साल पुरानी आरटीसी बसें

हैदराबाद, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि आरटीसी की 15 साल से अधिक पुरानी बसों को स्क्रैप किया जा रहा है। इसी तरह पुराने वाहनों को कबाड़ का रूप में देने वालों को नये वाहनों की खरीदी के समय करों में छूट प्रदान की जा रही है।
मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विधान परिषद को बताया कि सरकार सितंबर 2024 से स्क्रैपेज नीति को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। रंगारेड्डी जिले के कोत्तूर, सिद्दिपेट जिले के वर्गल और संगारेड्डी जिले के पशमैलारम में तीन वाहन स्क्रैपिंग सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कर रियायतें भी दे रही है। इस नीति के तहत पुराने वाहन पर बकाया टैक्स को माफ किया जाता है और नए वाहन खरीदने पर टैक्स में रियायत दी जाती है। तेलंगाना आरटीसी में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप किया जा रहा है और उनकी जगह नए बसों की खरीद की जा रही है। मंत्री ने कहा कि स्क्रैप वाहनों पर नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सरकारी कर्मचारियों के लिए ईवी छूट योजना शुरू

15 साल पुरानी स्कूल बसों को अनुमति नहीं

15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूल बसों को भी अनुमति नहीं दी जा रही है। नए वाहन खरीदने पर टैक्स रियायत के तहत मोटरसाइकिल पर 5,000 रुपये तक, कारों पर 50,000 रुपये तक और परिवहन वाहनों पर 19 प्रतिशत तक टैक्स में छूट दी जाती है। स्क्रैप नीति लागू होने के बाद अब तक 6,278 वाहनों को स्क्रैप किया जा चुका है। ग्रीन टैक्स 2006 में लागू किया गया था और 2022 में इसमें वृद्धि की गई। वर्ष 2025-26 में लगभग 2 लाख वाहनों से 71.14 करोड़ रुपये का ग्रीन टैक्स वसूला गया। वहीं 2024-25 में 68.11 करोड़ रुपये का ग्रीन टैक्स संग्रह किया गया था।  

पिछले वर्ष 4,285 सरकारी वाहनों को स्क्रैप किया गया, जबकि लगभग 2,000 निजी वाहनों को भी स्क्रैप किया गया। 15 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहनों के लिए स्क्रैप अनिवार्य नहीं है। यदि वाहन अच्छी स्थिति में है तो उसका पंजीकरण नवीनीकरण करवाया जा सकता है। राज्य में 15 वर्ष से अधिक पुराने कुल 48 लाख 98 हजार वाहन हैं, जिनमें से लगभग 16 लाख वाहन हैदराबाद में हैं। मंत्री कहा कि परिवहन विभाग में कई सुधार किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों जैसे विधायक और विधान परिषद सदस्यों के लिए ईवी वाहन खरीदने हेतु ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को विशेष पहल करनी चाहिए।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button