गोवा फेस्ट का 19 वां संस्करण 20 मई से

हैदराबाद, एडवर्टाइजिंग एजेंसीज असोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) और द एडवर्टाइजिंग क्लब (टीएसी) ने घोषणा की है कि गोवा फेस्ट का 19वाँ संस्करण 20 से 22 मई, 2026 के दौरान गोवा में आयोजित किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोवा फेस्ट, जो 2006 में शुरू हुआ था, लंबे समय से एडवर्टाइजिंग, मीडिया और मार्केटिंग इंडस्ट्रीज़ के लिए एक बड़ा फेस्ट रहा है, जो क्रिएटिविटी, इनोवेशन और एक्सीलेंस का उत्सव मनाता है। इस महोत्सव में वन शो 2026 द्वारा संचालित प्रतिष्ठित एबीबीवाई पुरस्कार भी दिये जाएंगे, जो विज्ञापन और मीडिया में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने वाले क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित रचनात्मक अवॉर्ड हैं।

गोवा फेस्ट 2026 की तारीखों की घोषणा करते हुए एडवर्टाइजिंग एजेंसीज असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी ने कहा कि गोवा फेस्ट हमेशा विचारों, रचनात्मकता और सौहार्द का मिश्रण रहा है। हमारा उद्देश्य नई बातचीत, नए दृष्टिकोण और विज्ञापन व विपणन के भविष्य को बढ़ावा देना है। यह उद्योग के लिए एक साथ आने, उत्कृष्टता का जश्न मनाने और हमारे शिल्प के भविष्य के बारे में सार्थक बातचीत में शामिल होने का अवसर है। गोवा फेस्ट और एबीबीवाई अवॉर्ड पावर्ड बाय वन क्लब के विकास पर प्रकाश डालते हुए द एडवर्टाइजिंग क्लब के अध्यक्ष धीरज सिन्हा ने कहा कि गोवा फेस्ट हमेशा रचनात्मकता, सहयोग और उद्योग उत्कृष्टता का पर्याय रहा है।

यह भी पढ़ें… विकास के लिए स्पष्ट नीतियाँ और राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी : किशन रेड्डी

इस वर्ष का संस्करण और भी अधिक होगा प्रेरणादायक

वन क्लब द्वारा संचालित एबीबीवाई पुरस्कार साल दर साल नए रचनात्मक मानक स्थापित करते हुए सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखे हैं। एब्बी अवार्ड्स का उद्देश्य अपने 57वें वर्ष में होने के कारण स्तर को और बढ़ाना रहा है। इस वर्ष का संस्करण और भी अधिक प्रेरणादायक होगा, जो उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली मस्तिष्क को एक साथ लाएगा।

एएएआई के उपाध्यक्ष और गोवा फेस्ट 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष और ऑन्दर आइडिया के संस्थापक जयदीप गांधी ने कहा कि अपने 19वें वर्ष में गोवा फेस्ट अब केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह एक ऐसी विरासत है जिसे आगे बढ़ाने का सौभाग्य हमें मिला है। यह एक एकीकृत करने वाली शक्ति है जो विज्ञापन और विपणन के विभिन्न उद्योग संघों को एक छत के नीचे लाती है। उन्होंने उन दिग्गजों का बहुत आभारी व्यक्त किया जिन्होंने इस उल्लेखनीय संपत्ति की कल्पना की है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए आगे बताया कि वे इस यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

गोवा फेस्ट 2026 आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष और हवास मीडिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित जोशी ने कहा कि गत 18 संस्करणों में गोवा फेस्ट एक प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है जो रचनात्मकता, नवाचार और हमारे उद्योग के गतिशील परिवर्तन का उत्सव मनाता है। इस वर्ष गोवा फेस्ट पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली होगा। गोवा फेस्ट 2026 नए प्रारूप, इमर्सिव एंगेजमेंट और उच्च क्षमता वाली चर्चाएं पेश करेगा, जो पहले कभी नहीं की गई हैं। इस वर्ष के गोवा फेस्ट 2026 में 2000 से अधिक इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स भाग लेंगे। दक्षिण एशिया का प्रमुख द एडवर्टाइजिंग एजेंसीज असोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) और द एडवर्टाइजिंग क्लब (टीएसी) द्वारा सह-आयोजित किया जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button