संतोष नगर में 2.44 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने पुराने शहर के संतोष नगर में 2.44 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद संतोष नगर से सैयद मन्नान (31) को 2.44 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 359 गांजे के पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में लगभग 6 से 7 ग्राम गांजा भरा था। पूछताछ में उसने मोहम्मद अकबर के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। फरार आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गांजा समेत आगे की कार्रवाई के लिए मलकपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





