दिल्ली के अलीपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक घायल
नयी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को बख्तावरपुर के पास घटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिल मिली।
मोटरसाइकिल सवार की पहचान दिल्ली निवासी देव शर्मा रणबीर के रूप में हुई है। वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। (भाषा)
यह भी पढे़: उप्र जालौन : बाइक टक्कर में 2 की मौत, 2 घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



