अलग-अलग मामलों में 239 बोतल अवैध शराब जब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नगर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 239 नॉन-ड्यूटी पेड शराब की बोतलें जब्त कीं।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि दिल्ली और गोवा से एयरलाइंस और रेल मार्ग के जरिए बिना ड्यूटी चुकाए शराब हैदराबाद लाई जा रही है। इस पर एसटीएफ की ए टीम ने शमशाबाद एयरपोर्ट से आने वाले मार्ग पर पहाड़ी शरीफ इलाके में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें… जग्तियाल : गर्भवती की पति ने चाकू मारकर हत्या की
इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने पर 213 शराब की बोतलें बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4.26 लाख रुपये बताई गई है। जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।दूसरी कार्रवाई में एसटीएफ की डी टीम ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर छापेमारी करते हुए दिल्ली से पहुंचे एक व्यक्ति के पास से 26 शराब की बोतलें बरामद कीं। इस मामले में भगवान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 52 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिकंदराबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





