हैदराबाद में 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 आगामी 31 मार्च को नुमाइश मैदान में सुबह 9 बजे से साधु-साध्वियों के सान्निध्य में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया।

संघ के प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम, श्री 1008 भगवान महावीर जैन मंदिर, फीलखाना से निकाले जाने वाले वरघोड़े आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी सभा के समझ रखी गई।

कार्यक्रम हेतु संयोजकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। हैदराबाद के सभी जैन मंदिरों एवं स्थानक में महोत्सव संबंधी बैनर लगाये जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में स्वामी वात्सल्य हेतु विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने की। सभा का संचालन संघ के महामंत्री विमल मुथा ने किया।

यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव

अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, महामंत्री विमल मुथा, सहमंत्री योगेश सोनी, प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कोठारी, महावीर तातेड़ (कोरा), प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या, कल्याणक महोत्सव के संयोजक मंडल के सदस्य दीपक सांखला, निकेश डालिया उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button