सिक्किम बर्फबारी में फंसे 2700 पर्यटक सुरक्षित बचाए गए

गंगटोक, पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शेराथांग और उसके आसपास के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच पर्यटकों के 541 वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि समन्वित प्रयासों के जरिए 2,736 पर्यटकों को लेकर जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया तथा यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ।

यह भी पढे़: साइबराबाद में ऑपरेशन स्माइल के तहत 1202 बच्चों को बचाया गया

पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और टूर संचालकों को सलाह दी है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का सख्ती से पालन करें तथा बर्फबारी की स्थिति में यात्रा करते समय अनिवार्य रूप से स्नो चेन का इस्तेमाल करने समेत वाहनों में सभी आवश्यक संसाधन रखें। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button