Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में 29 टीमें

रांची, यहां बुधवार से शुरू हो रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीन श्रेणियों में 29 टीमें भाग लेंगी । टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक चलेगा और टीमें ए , बी तथा सी श्रेणियों में भाग लेंगी ।ए श्रेणी की टीमें चैम्पियनशिप खिताब के लिये खेलेंगी जबकि बी श्रेणी की शीर्ष दो टीमों और सी श्रेणी की विजेता टीम को प्रमोशन मिलेगा ।

यह भी पढ़े : सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

ए और बी श्रेणी की आखिरी दो टीमें अगले साल क्रमश: बी और सी श्रेणी में खिसक जायेंगी । ए श्रेणी में बारह टीमों को चार पूल में बांटा गया है और नॉकआउट चरण नौ अप्रैल से खेला जायेगा । पूल ए में मेजबान हॉकी झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र हैं जबकि पूल बी में ओडिशा, हॉकी पंजाब और हॉकी आंध्र प्रदेश हैं । पूल सी में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्यप्रदेश और मणिपुर हॉकी हैं । सभी टीमों को जीतने पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button