एआई सम्मेलन प्रदर्शन : 3 आरोपी शिमला से गिरफ्तार, दिल्ली लाए जा रहे

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कांग्रेस के तीन और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पकड़ा और वहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया। सूत्रों ने बताया कि उन्हें ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर दिल्ली लाया जा रहा है।

भारत मंडपम में 20 फरवरी को कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा किए। इस घटना के बाद पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दंगा करने और वैमनस्य फैलाने सहित विभिन्न आरोप लगाए थे। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने विशिष्ट जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पता लगाया। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button