मना ऊरू-मना बडी के लिए 3,497 करोड़ आवंटित
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि मना ऊरू-मना बडी कार्यक्रम के पहले चरण के लिए 3,497 करोड़ आवंटित किये गये हैं। इसमें से अब तक 2,027 करोड़ जारी किये गये हैं। उन्होंने विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान बीआरएस सदस्य हरीश राव, सबिता आदि सदस्यों द्वारा पूछे गये सवाल के लिखित जवाब में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कुल 9,149 पाठशालाओं में 55,336 कार्य शुरू किये गये हैं। इनमें अब तक 22,068 कार्य पूरा हो चुके हैं।
महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री सीतक्का ने बताया कि उन गरीब परिवारों के बच्चों को पौष्टिक आहार और प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान करने के लिए मोबाइल आंगनवाड़ी केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जो अपनी आजीविका के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन कर हैदराबाद, साइबराबाद और मलकाजगिरी आदि क्षेत्रों की झुग्गियों में रह रहे हैं। उन्होंने अपने लिखित जवाब में बताया कि मोबाइल आंगनवाडी केंद्रों के लिए 3.58 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें… दो गारंटियों को पूरा करने में लगेगा समय : रेवंत रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



