तेलंगाना में महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए जल्द चलेंगी 350 बसें

हैदराबाद, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि शीघ्र ही विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 350 आरटीसी बसें चलायी जाएँगी। विधानसभा परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पोन्नम ने संवाददाताओं को बताया कि विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार बसों की जरूरत, नए रूट और बस स्टेशनों के विकास पर आरटीसी कार्ययोजना तैयार कर रही है।

महालक्ष्मी योजना के कारण बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर आरटीसी एक्शन प्लान बना रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक सप्ताह में 350 आरटीसी बसें विभिन्न जिलों में चलाई जाएँगी। मंत्री ने बताया कि महबूबनगर, वरंगल व निज़ामाबाद जिलों के मंत्रियों और विधायकों के साथ पोन्नम प्रभाकर ने बैठक कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा की।

राज्य के सभी बस स्टेशनों में शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए

मंत्रियों व विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों में नई बसें, नए रूट, छात्रों के लिए समय पर बसें, छोटे गाँवों के लिए मिनी बसें और बस स्टेशनों के विकास की माँग रखी। कुछ स्थानों पर नए बस स्टेशन, पुराने बस स्टेशनों को आधुनिक बनाने और बस डिपो स्थापित करने के सुझाव दिए गए।

मंत्री ने बताया कि महालक्ष्मी योजना के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए बसों की संख्या बढ़ाकर नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य के सभी बस स्टेशनों में शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए हैं और आरटीसी सेवाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। इस बैठक में कई मंत्री, विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button