होली के मद्देनजर 4 विशेष रेलगाड़ियों की सेवाएँ विस्तारित

हैदराबाद, होली पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 4 विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को विस्तारित किया गया है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07012 तिरुपति-पंढरपुर विशेष ट्रेन 7 मार्च से 4 अप्रैल तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार तथा ट्रेन नं. 07032 पंढरपुर-तिरुपति विशेष ट्रेन 8 मार्च से 5 अप्रैल तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 09575 राजकोट-महबूबनगर विशेष ट्रेन 2 से 30 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक सोमवार तथा ट्रेन नं. 09576 महबूबनगर-राजकोट विशेष ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें… पुलिस महानिदेशक ने किया राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button