46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला हॉकी चैम्पियनशिप जारी
हैदराबाद, रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में 46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, चैम्पियनशिप में जोनल रेलवे एवं प्रोडक्शन यूनिट रेलवे की कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया।
पूल ए में सेंट्रल रेलवे मुंबई, साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता, वेस्टर्न रेलवे मुंबई, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर की टीमें हैं, जबकि पूल बी में मेज़बान रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज, नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली और वेस्ट सेंट्रल रेलवे जबलपुर की टीमें शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में रेलवे अधिकारियों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
ह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर
अनेक ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल
चैम्पियनशिप में अनेक ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गत वर्ष की विजेता सेंट्रल रेलवे, मुंबई ने वेस्टर्न रेलवे को 5-2 से पराजित किया। दूसरे मैच में साउथ ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर को 3-2 से, तीसरे मैच में नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज को 3-0 से और चौथे मैच में मेजबान एवं गत वर्ष की उपविजेता आरसीएफ कपूरथला ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर को 14-0 से हराया।
आरसीएफ ने कुल 10 फील्ड गोल दागे तथा 4 पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदला। टीम ने चारों क्वार्टर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार गोल किए। आरसीएफ की ओर से अन्नु और काजल ने 3-3 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अन्नु को उनके उत्वफढष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आगामी 25 मार्च को आरसीएफ कपूरथला के सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



