अलग-अलग मामलों में 73 बोतल अवैध शराब जब्त

हैदराबाद, आबकारी विभाग की स्टेट टास्क फोर्स ने अवैध रूप से अन्य राज्यों से लाई जा रही शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन जाँच में कुल 73 शराब की बोतलें जब्त कीं।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर वेंकटेश्वरलु ने बताया कि शमशाबाद रोड पर वाहनों की जाँच करते हुए एयरपोर्ट के जरिए दिल्ली, गोवा और हरियाणा सहित अन्य क्षेत्रों की 30 ड्यूटी-फ्री शराब की बोतलें जब्त की गयीं। जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए शमशाबाद आबकारी थाने के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त

पहाड़ी शरीफ में 43 बोतलें जब्त

एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की तलाशी के दौरान 43 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त की गयीं। इन शराब की बोतलों को अन्य राज्यों से आने वाले हवाई यात्री अपने सामान में छिपाकर ला रहे थे। आरोपियों की सूची तैयार कर संबंधित शराब की बोतलों को मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया गया है कि आबकारी पुलिस आरोपियों को नोटिसें जारी करते हुए आगे की कार्रवाई करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button