इंटर परीक्षा में उपस्थित रहे 96.4 प्रतिशत छात्र
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा जारी इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई 2026) में 96.4 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।
बोर्ड द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, आज इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फिजिक्स तथा ईकोनॉमिक्स के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 5,35,804 थी। राज्य में स्थापित 1,495 केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 5,16,740 (96.4 प्रतिशत) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। शेष 19,604 छात्र अनुपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान
प्रथम वर्ष की परीक्षा में मालप्रैक्टिस के चार मामले दर्ज किए गए। इनमें वरंगल, खम्मम, याद्रादि तथा पेद्दापल्ली का एक-एक मामला शामिल है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



