इंटर की परीक्षा में उपस्थित रहे 97.7 प्रतिशत छात्र

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) के दूसरे दिन गुरुवार को 97.7 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंटर द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए द्वितीय भाषा के दूसरे प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 4,63,354 थी। राज्य में स्थापित 1,495 केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 4,52,980 छात्र शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… मजबूत ईकोसिस्टम ही असली ताकत : श्रीधर बाबू

शेष 10,374 (2.3 प्रतिशत) छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अनाचार के चार मामले दर्ज किए गए। इनमें 3 मामले वरंगल व 1 मामला रंगारेड्डी का रहा। समग्र रूप से सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक तथा बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button