मार्गशीष अमावस्या पर नगरद्वय में उमड़ा गौ सेवा का श्रद्धा सैलाब

हैदराबाद, मार्गशीष अमावस्या पर नगरद्वय की विभिन्न गौशालाओं में भक्तों ने सपरिवार गौ सेवा का लाभ लिया। गौशाला में भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, गुड़, सब्जियाँ, फल व घास अर्पित की। साथ ही कबूतरों को दाना डाला।

सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास

गगन पहाड़ स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास में भक्तों ने सपरिवार गौ सेवा की। गौशाला में सुबह से ही भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, घास, फल, गुड़, चना, सब्जियाँ आदि अर्पित किए। पूर्ण दिवस का चारा बनवारीलाल अरुण कुमार केड़िया ने, चार गाड़ी हरी घास चांडक लेबोरेटरीज, दो गाड़ी घास श्रीबालाजी, इंदरमल मीनाबाई चोपड़ा, पारसीबाई रचनचंद चोपड़ा ने, एक गाड़ी घास मेसर्स रौनक इंडस्ट्री, बी.एस. गुप्ता, बंसीलाल देवी प्रसाद जायसवाल, कुमावत परिवार, धरमचंद-निर्मलकुमार व श्री आदिनाथ राजेन्द्र सूरी जैन सेवा संघ शामिल हैं।

अवसर पर वैजयंती डालमिया, मोतीलाल श्यामसुन्दर बाहेती, श्री बालाजी भक्त समाज, बिरदीचंद दुग्गड़, शोभा बाई सुरेश कुमार कोठारी, अरविन्द जाजोदिया, जीवदया प्रेमी परिवार, जनक तापड़िया, कुसुम बेन जसवंतलाल कड़किया, आशीष कड़किया, नेहा गुप्ता-सर्वेश गुप्ता, रुशि जैन एवं परिवार, बंसीलाल गंगाबाई बजाज, गौरव कवाटरा ने, आधी गाड़ी घास की सेव घनश्याम सूंठवाल ने अर्पित की। इसी प्रकार कुट्टी लॉरी का सहयोग दादा कुशल गुरुदेवजी, प्रेमचंद गुप्ता, शिवकुमार रामदुलारी देवी बंसल परिवार ने दिया।

गौ सेवा में अनेक भक्तों और समाजसेवियों ने सक्रिय भाग लिया

सेवा देने वालो में प्रेमराज शांतिलाल गुगलिया, दीपराज मंगलचंद कटारिया, शांतिलाल अशोक कुमार धर्मचंद गुगलिया, माणिकचंद विजयचंद, रुचे श्याम, प्रताप रेड्डी, श्रवणलाल शर्मा, साई विशाल वैष्णवी, रेणुका सिंह, सूर्यवंशी गांधी, विजय मेहता, प्रभाकर, विजय सोनी, भगवानदास मंगतूराम शिवशंकर अग्रवाल, मंगतुराम श्यामसुन्दर अग्रवाल, रघुनाथमल नरेन्द्र कुमार गोयल, रामदेव अग्रवाल, विनोद ललवाणी, मोहिनी वैष्णव कुलकर्णी, पी. शंकर, भंवरलाल रामलाल कोठारी, दिलीप रौनक मखाना, लक्ष्मीनारायण कैलाशचंद मणियार, अशोक अग्रवाल, एम. प्रकाश व सुधाकर रेड्डी शामिल हैं।

अवसर पर नमन अग्रवाल, माधव रेड्डी, आध्या जैन, पारसमल चौहान, योगेश कुमार कच्छावा, मधु रमेश मेहता, अनिल कुमार सीताराम भाटी, गीतादेवी भंडारी, अशोक मुथा, अभय बागरेचा, मदनलाल बंसल, अनिल मिश्रा, थाना राम, पुरुषोत्तमलाल मुकेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, रामदेव नागला, विक्रम सुराणा, टी. राजेश रेड्डी, गिरधारीलाल विष्णु कुमार राठी, पी. रामेश्वर यादव, स्नेहा कुशाल श्रीश्रीमाल, उगमदेवी भंवरलाल चौधरी, कमल तोष्णीवाल, नवीन कुमार, सतीश कुमार, मंगनीराम अनसुख राय बाजारी, मानाराम देवासी, निशांत विजय राठी, प्रदीप कुमार विमल अग्रवाल, वासुदेव रुद्र, कृपा राम, ओम प्रकाश, जगदीश प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा व अन्य शामिल हैं।

शिव मंदिर गौशाला

शमशेरगंज स्थित शिव मंदिर गौशाला में भक्तों की भड़ी गौ सेवा के लिए उपस्थित हुई। गायों को चारा, कुट्टी, घास, सब्जियाँ, दाल, गुड़ आदि अर्पित किये गये। साथ ही गौ पूजन किया गया। अवसर पर नेमीचंद चोरड़िया, गणेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जय गोपाल अग्रवाल, विजेश कोचेटा, आनंद तिवारी आदि ने सेवा अर्पित की।

Ad
गौशाला में भक्तों द्वारा चारा और सब्जियाँ अर्पित करते हुए सेवा

इमलीबन गौशाला

इमलीबन गौशाला में भक्तों ने गौ पूजन, गौ सेवा करते हुए चारा, कुट्टी, सब्जियाँ, गुड़ चना, घास आदि सपरिवार अर्पित किए। गोशामहल भाजपा विधायक राजा सिंह, अजय राज शर्मा, भाजपा नेता गणेश यादव, सुमित राठी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अंबिका स्टील, पार्वती बाई, हीरालाल भाटी, मुरलीधर काबरा, घनश्याम तोष्नीवाल, श्रीनिवास लोया, गिरधारीलाल शर्मा, गजेंद्र व्यास, किशोर उपाध्याय, साईतेजा, निहाल सिंह, श्रीकांत पंडित, नटवर अटल, बिरजू भाई, नथमल संजय कुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र बजाज, रामकिशोर सोनी परिवार, पुरुषोत्तम दास, आदित्या दरक परिवार, महेश नगर कॉलोनी, सत्नारायण, नितिन कुमार शर्मा, सीरू भाई, शारदाबाई अग्रवाल, पुष्पा शाह, पूरन सिंह राजपूत, पवन कुमार अग्रवाल बसई वाले, हरीश ओझा, भंवर सिंह सोडा, भंवर सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राजपुरोहित, केराराम प्रजापत, पोखरमल केदारमल बजाज, हरिकिशन विजय कुमार मूंदड़ा, जुगराज सीरवी, सतीश कोठारी परिवार, वेणुगोपाल भट्टड़, अरुण शाह आदि ने सेवा की।

यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा में तुलाभार उत्सव : माता-पिता के सम्मान में भावनाओं का संगम

श्री स्वामी समर्थ कामधेनु गौशाला

जियागुड़ा स्थित श्री समर्थ कामधेनु गौशाला में बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार गौ सेवा का लाभ लिया। गायों को हरा चारा, सब्जी खिलाकर के गौ सेवा की।

श्री कृष्ण गौ सेवा ट्रस्ट

अत्तापुर स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा ट्रस्ट में बड़ी संख्या में भक्तों ने गौ सेवा का लाभ लिया। गौशाला में सुबह से ही भक्तों ने गायों का पूजन कर चारा, कुट्टी, गुड़, चना, दाल, सब्जियाँ, घास, फल आदि की सेवा दी।

गौशाला में भक्तों द्वारा चारा और सब्जियाँ अर्पित करते हुए सेवा

इसके अलावा नगरद्वय स्थित भाग्यनगर गौ सेवा सदन (लोअर टैंकबंड), इमलीबन गौशाला, इब्राहिमपट्टनम स्थित श्री गोपाल गौशाला, बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला, कीसरा श्री जैन गौशाला, ओम शिव मंदिर गौशाला (पालमाकुल), ध्यान फाउंडेशन गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में भक्तों द्वारा गौ सेवा की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button