सिद्दिपेट में कंटेनर से टकराई बस, 30 कर्मचारी घायल

सिद्दिपेट, नगर के सीमांत क्षेत्र पाशमैलाराम औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक कंपनी के बस हादसे में करीब 30 कर्मचारी घायल हो गए।

यह बस किर्बी बिल्डिंग सिस्टम यूनिट के लगभग 40 कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों की स्थित स्थिर है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद बीडीएल भानुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… प्रोफेसर भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया जाए – वीएचपी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button