शुभेंदु अधिकारी का आरोप : ममता ने ईडी जांच में हस्तक्षेप किया

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर जाने को असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप करार दिया।

अधिकारी ने कहा कि ईडी को इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ कदम उठाने चाहिए। भाजपा नेता अधिकारी ने लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री और कोलकाता के पुलिस आयुक्त के वहां पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त का वहां जाना अनैतिक, असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप है।

यह भी पढ़े: ईडी की याचिका पर सोनिया-राहुल से जवाब तलब

आई-पीएसी तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ का भी कामकाज देखता है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी ममता बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान हस्तक्षेप करती रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व में सीबीआई की छापेमारी के दौरान कोलकाता पुलिस के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार के सरकारी आवास पर भी गई थीं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button