श्री जैन सेवा संघ की बैठक में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियाँ
हैदराबाद श्री जैन सेवा संघ की कार्यकारिणी बैठक श्री जैन सेवा संघ, रामकोट के बोर्ड रूम में आयोजित की गयी।संघ के प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने की। बैठक का संचालन महामंत्री विमल मुथा ने किया। बैठक का शुभारंभ णमोकार महामंत्र से हुआ। उमेश बागरेचा ने कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन किया। विमल मुथा ने गत बैठक की जानकारी सभा के समक्ष रखी। उन्होंने श्री जैन सेवा संघ के आजीवन सदस्यता आवेदन फार्म की जानकारी सभा के समक्ष रखी।
सभी सदस्यों से प्राप्त आवेदन फार्म को पास किया गया। तत्पश्चात मार्गदर्शक मंडल के चैयरमैन योगेश सिंघी ने संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की संपूर्ण जानकारी सदस्यों को दी। श्री जैन सेवा संघ के तत्वाधान में 2025वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन आगामी 31 मार्च को नुमाइश मैदान में किया जाएगा। अवसर पर कार्यक्रम हेतु प्रधान संयोजकों की नियुक्ति की गई। इसमें सुनील कावड़िया, दिलीप सेठिया, दिलीप भंडारी शामिल हैं। श्री जैन सेवा संघ कार्यकारिणी की ओर से जैनरत्न कमेटी में कार्यकारणी के दो सदस्यों अशोक कुमार मुथा व सज्जनराज गांधी को नियुक्त किया गया। अवसर पर हैदराबाद-सिकंदराबाद तातेड़ परिवार के संघ अध्यक्ष बनने पर मनोज तातेड़ का संघ द्वारा सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… संस्कृति केरूट्स एंड रागाज में बिखरे सुर-संगीत के रंग
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में तातेड़ परिवार की भूमिका सुनिश्चित
अवसर पर श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में कई कमेटियों का गठन किया गया। इसके तहत सदस्यता कमेटी में सुरेश सुराना, योगेश सोनी, उमेश नाहर, अविनाश भंडारी, डॉ. अनीश पोकरणा, विक्रम चौधरी, अल्पसंख्यक समिति में सज्जनराज गांधी, अनिल कातरेला, आशीष भंसाली, अमित मुणोत, सुनील बोहरा, राकेश सुराणा, रक्तदान समिति में डॉ. अनीश पोकरणा, मनीष नाहर, प्रकाश गांधी, घेवर कोठारी, हुकुमचंद कोटेचा, दिलीप भंडारी, अनिल पीपाड़ा, श्रवण कोठारी, सांस्कृतिक समिति में सुनील कावड़िया, धर्मेंद्र समदरिया, महावीर मुणोत शामिल हैं।
अवसर पर संतोष मरलेचा, विकास चाणोदिया, भवन व्यवस्था समिति में सुरेश सुराना, योगेश सोनी, अशोक सोनी, अशोक कोठारी, आर्थिक सहायता समिति में सुनील कावड़िया, राजेश साभ्रद्रा, अशोक कुमार मुथा, अशोक संचेती, महावीर सुराणा, राकेश सुराणा, सुरेश कोठारी, माणकचंद पोकरणा, भरत भंसाली, शिक्षा सहायता समिति में नवल बाफना, आशीष भंसाली, अविनाश भंडारी, त्रिलोक झाबक, मोहनलाल बागरेचा, विनोद मखाना, वैवाहिक समन्वय समिति में विजयराज आंचलिया, सज्जनराज गांधी, दिनेश पीरगल, कानूनी सलाहकार समिति में मनोज तातेड़, दीपक संचेती, गिरीश खाटेड़, जाब को-ऑर्डिनेशन समिति में कैलाश भंडारी, विक्रम श्रीश्रीमाल, घेवर कोठारी, अमित मुणोत, महावीर तातेड़, प्रवीण पांड्या, विजय सुराणा, आई डोनेशन समिति में घेवर कोठारी, स्पोर्ट्स समिति में सुनील कावड़िया, अमित मुणोत, आशीष भंसाली शामिल हैं।
अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के चेयरमैन योगेश सिंघी, अध्यक्ष उमेश बागरेचा, महामंत्री विमल मुथा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराना, सहमंत्री योगेश सोनी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश साभद्रा, अमित मुणोत, अविनाश भंडारी, मनोज तातेड़, अशोक सोनी, विजय आंचलिया, हुकुमचंद कोचेटा, राकेश सुराणा, विक्रम चौधरी, दिलीप भंडारी, संतोष मरलेचा, महावीर तातेड़, प्रवीण पांड्या उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री योगेश सोनी ने दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



