दीक्षा दिवस के साथ मनाई गई शांति सूरीश्वरजी की जयंती

हैदराबाद, विश्व वंदनीय महान योगीराज श्री श्री 1008 श्री विजय शांति सूरीश्वर गुरु भगवंत की 136वीं जयंती एवं 121वाँ दीक्षा दिवस चैतन्यपुरी स्थित श्री शांति गुरु मंदिर में बहुत ही उत्साह के साथ भक्ति भाव से मनाया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित थे। यहाँ श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में नगरत्रय में विराजित पूज्य संतों के सानिध्य में मार्गदर्शक शासन रत्न मनोज कुमार बाबूलाल हरण के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 8.01 बजे भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंच कर संपन्न हुआ। अवसर पर अष्टप्रकारी पूजा नगर के गायक शरद गेलडा, राजेश झारमुथा व ओम शांति ग्रुप द्वारा पढ़ाई गई।

श्री शांति गुरु मंदिर में जयंती अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन

अवसर पर श्री शांति गुरुदेव के ध्यान मंदिर, मूल मंदिर का अभिषेक, धर्म विजयजी म.सा. की चरण पादुका, तीर्थ विजयजी म.सा. की चरण पादुका सहित पद्मावती माता एवं सरस्वती माता का अभिषेक किया गया। ध्यान मंदिर के अभिषेक का लाभ प्रेमचंद प्रतीक अंकित कोचर, मूल मंदिर के केवलचंद अमित कुमार सुमित कुमार मुणोत, धर्म विजयजी म.सा. के शांतिलाल डॉ. अनिष कुमार अक्षय कुमार पोकरणा, तीर्थ विजयजी म.सा. के अभिषेक का लाभ हेमराज शालिभद्र अरिहंत कटारिया, पद्मावती माता का अभिषेक रणजीतमल दीपक कुमार कल्पेश कुमार गुन्देचा और सरस्वती माता के अभिषेक का लाभ अंजना देवी देवीचंद सुधीर कुमार जैन बाफणा परिवार ने लिया।

यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में पाँचवें दिन 182 दिव्यांगों की जाँच

अतिथियों व सहयोगी मंडलों का ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त

कार्यक्रम में अतिथि जैन रत्न धर्मराज रांका, कांतिलाल नाहर, नवरतनमल गुन्देचा, उमेश बागरेचा, योगेश सिंघी, अमित मुणोत, सुनील कावड़िया, प्रशांत कोचेटा, धर्मेन्द्र नाहर, महेश गोलेच्छा, महेन्द्र गोलेच्छा, सुभाष गोलेच्छा, ललित सुराणा, सज्जन सिंघवी, अजय नाहटा, रणजीतमल गुन्देचा, विनोद गांधी, महावीर मुणोत, महेन्द्र पितलिया, डॉ. अनिष पोकरणा, कमल झाबक, प्रेमचंद कोचर, ज्ञानचंद बैद, मनसुख गांधी, सज्जन गांधी, मोहनलाल गुगलिया, अमरचंद श्रीश्रीमाल, सज्जन गुगलिया, किशोर गुगलिया, प्रकाश गुगलिया, प्रेम कोठारी, अनिल गुगलिया, प्रवीण गुगलिया, प्रवीण कटारिया, अशोक, प्रकाश, अनिल डंक, अरविन्द नाहर, पारसमल रांका, अशोक कटारिया, नरेन्द्र लुंकड़, कुलदीप भंडारी, जितेन्द्र भंडारी, गौतम मुणोत, चन्द्रप्रकाश सुराणा, प्रमोद खिंवसरा, दीपक कीमती, अरुण मुथा, सुरेन्द्र कटारिया, सुरेश संचेती, चम्पालाल भंडारी, कैलाश भंडारी, सुरेन्द्र श्रीश्रीमाल, भंवरलाल भंडारी, त्रिलोक झाबक, सतीश खिंवसरा, पदम बाफणा, अशोक गुगलिया, नरेन्द्र लुंकड़, अनिल बोहरा, वसंत पितलिया, महेंन्द्र पितलिया, रमेश मुथा, सुभाष गोलेच्छा, मनोज तातेड़, योगेश सोनी सहित नवकार मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

पूजा के पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। शाम को आरती के पश्चात भव्य भक्ति ख्याति प्राप्त संयम नाबेड़ा, ओम शांति ग्रुप व राजेश झारमुथा द्वारा की गई। अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन गौतमचंद गुगलिया ने ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों एवं गुरु भक्तों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही चाँदी एवं मार्बल के निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए जिनकी राशि बाकी है, उनसे शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री शांति गुरु मंदिर की वार्षिक ध्वजा की वर्षगांठ शनिवार 28 फरवरी को मनाई जाएगी, जिसके लाभार्थी मीठालाल रमेश कुमार मनसुखलाल, सज्जनराज मुकेश कुमार गांधी परिवार होंगे। अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी शालीभद्र कटारिया ने गुगलिया परिवार सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगी मंडल का आभार व्यक्त किया।

भव्य झांकी और आंगी ने भक्तों को किया भावविभोर

इस वर्ष की बसंत पंचमी व भक्ति के सम्पूर्ण कार्यक्रम व स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सोहनराज शांति देवी, गौतमचंद कमला देवी, राजेश कुमार वीणा देवी, नवरत्न कौशल्या, प्रवेश शर्मिला, श्रवण भावना, प्रफुल्ल अंकित डॉ. टीशा, हर्षिता, प्रिया, गुंजन, इशांत, लवीक एवं समस्त गुगलिया परिवार रहे, जिनका सम्मान ट्रस्ट की ओर से किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की सजावट, वरघोड़ा, भोजन व्यवस्था में श्री नवकार मित्र मंडल के सदस्यों ने विशेषकर जितेन्द्र भंडारी, कुलदीप भंडारी व विपिन नैनावाल ने सहयोग दिया।

गुरुदेव की अष्ट प्रकारी पूजा प्रसिद्ध भक्तिकार शरद गेलडा, व ओम शांति ग्रुप की राखी कांकरिया, कविता भंडारी, प्रियंका नैनावाल, मनीष नैनावाल आदि ने पढ़ाई। शांति गुरुदेव की भव्य झांकी प्रियंका व मनीष नैनावाल, सविता सोनी का रहा। गुरुदेव की भव्य आंगी शर्मिला नैनावाल ने उतारी। कार्यक्रम में श्री शांति गुरु जैन सेवा मंडल, श्री शांति गुरु जैन महिला मंडल, नवकार मित्र मंडल व ऋषभ जैन युवा मंडल और ओम् शांति ग्रुप के सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

अवसर पर चेयरमैन एम. गौतमचंद गुगलिया, वाइस चेयरमैन शांतिलाल के. शाह, शांतिलाल गुगलिया, मैनेजिंग ट्रस्टी शालिभद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष पदमचंद कोठारी, सह-कोषाध्यक्ष विपिन कुमार नैनावाल, ट्रस्टी रवि कुमार गडवाणी, रेवतमल चोरडिया, अभय चौधरी, मुकेश कटारिया, मोतीलाल भलगट, योगेश खरगांधी, मीठालाल गांधी, पूनमचंद झाबक, गौतमचंद मुथा, हीराचंद भंसाली, कुशाल कटारिया, सुरेश कुमार चाणोदिया, विमलचंद मुथा, विपुल हीरालाल शाह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button