कामाक्षी रॉयल्स ने जीती एसकेएम ग्लोबल प्रीमियर लीग
हैदराबाद, श्री कृपा मार्केट प्रीमियर लीग (एसकेएम प्रीमियर लीग) के तहत अलमासगुड़ा स्थित माय ड्रीम क्रिकेट अरेना क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में कामाक्षी रॉयल्स ने अपेक्षा सुपर किंग्स को 32 रनों से हराकर एसकेएम ग्लोबल प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया।
उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री कृपा मार्केट होलसेल एण्ड रिटेल मर्चेन्ट्स असोसिएशन के महासचिव दीपक मोदी एवं अध्यक्ष चिक्का चन्द्रमोहन द्वारा दी गई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुष्पक इंडियंस एवं अपेक्षा सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पुष्पक इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेटों के नुकसान पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपेक्षा सुपर किंग्स ने 16 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच 6 विकेटों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अपेक्षा सुपर किंग्स के संजय कुमार अग्रवाल को 54 रन बनाने पर मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
बीवीके हेजनबर्ग ने 18 ओवर में 105 रन बनाए
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीवीके हेजनबर्ग एवं कामाक्षी रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें बीवीके हेजनबर्ग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 105 रन बनाए। कामाक्षी रॉयल्स ने 10.2 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच 7 विकेटों के अन्तर से जीतकर फाइनल में जगह बनायी। कामाक्षी रॉयल्स के केशव उपाध्याय को 65 रन बनाने पर मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
कामाक्षी रॉयल्स एवं अपेक्षा सुपर किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें अपेक्षा सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कामाक्षी रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। निश्चय ने मात्र 29 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 65 तथा तपिश अग्रवाल ने 57 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए 192 रनों का पीछा करने उतरी अपेक्षा सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। कामाक्षी रॉयल्स के निश्चय को शानदार 65 रन एवं 3 विकेट प्राप्त करने पर मैन ऑफ दि फाइनल्स घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें… रंग दे बसंती : देशभक्ति गीतों से गूंजा आरजीए हॉल
अपेक्षा सुपर किंग्स को उपविजेता ट्रॉफी और पुरस्कार प्राप्त
फाइनल मुकाबला जीतने पर कामाक्षी रॉयल्स को खिताबी ट्राफी के साथ प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक मीनार ब्रैण्ड की विशेष ट्रेडर्स की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता की उपविजेता टीम अपेक्षा सुपर किंग्स की टीम को उपविजेता ट्राफी एवं पुरस्कार राशि दी गयी। प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज केशव उपाध्याय (239 रन), बेस्ट गेंदबाद किशन (12 विकेट), दीपक मोदी (12 विकेट), बेस्ट फील्डर महेश परिहार, मैन ऑफ दि सीरीज निश्चय अग्रवाल, बेस्ट कैच नीरज सारड़ा को घोषित किया गया। सभी को ट्राफी के साथ नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक मीनार ब्रैण्ड के रामप्रकाश बंसल, शोभा बंसल, अग्रसेन बैंक के चेयरमैन प्रमोद कुमार केड़िया, वाइस चेयरमैन सीए नवीन अग्रवाल, श्रेया एग्रो इण्डस्ट्रीज के मोहन, एम. लक्ष्मण, विशेष सिंघानिया, रवि हेडा, रूपचन्द राजाराम, कामाक्षी करुणाकर, आशीष अग्रवाल, कामधेनु एग्रो इण्डस्ट्रीज के बालाजी विकास कुमार, हैदराबाद रणजी ट्राफी खिलाडी डी.बी. रवि तेजा, श्री कृपा मार्केट होलसेल एंड रिटेल मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन चिक्का, महासचिव दीपक मोदी, खेल सचिव पवन मर्दा, कोषाध्यक्ष परसराम उपाध्याय, विकास जैन, नागराज गौड़, मुकेश बंसल (मुगल बादशाह बासमती राइस), सुरेन्द्र रेड्डी, शेखर, तरुण चाण्डक, प्रवीण कुमार, सलाहकार महेन्द्र जैन, पी. अशोक कुमार, नरसिम्लु, महेश राठी, बिकेश गोयल, भास्कर जगन, मोहन, मनीष गर्ग, संतोष, अमरचंद देवड़ा, जावेद, नितिन अग्रवाल, नरेश गौड़, ललित अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, आयोजन समिति के अनिल ठाकुर, मनीष भाटी, विनय जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रायोजकों एवं साथी असोसिएशनों का महासचिव दीपक मोदी ने आभार जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



