सीरवी समाज प्रीमियर लीग : एल.बी. नगर और नागोल ने दिखाई जीत की ताकत
हैदराबाद, नागोल स्थित सी.एन.आर. क्रिकेट ग्राउंड में सीरवी समाज प्रीमियर लीग क्रिकेट एवं खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। सीरवी समाज प्रीमियर लीग क्रिकेट में विजेता टीम एल.बी. नगर एवं उप विजेता टीम बंड्लागुड़ा रही। अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता एल.बी. नगर, उपविजेता मंसूराबाद, सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता नागोल, उपविजेता एल.बी. नगर, रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता एल.बी. नगर, उप विजेता बंड्लागुड़ा, वॉलीबॉल में विजेता दिलीप बंड्लागुड़ा एवं उप विजेता एल.बी. नगर रही।
फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दि मैच राजू सेपटा को दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार तरुण चोयल को तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार विक्रम सोलंकी को मिला। विजेता टीमों के कप्तानों को आयोजकों द्वारा ट्राफी प्रदान की गयी।
यह भी पढ़ें… कृत्रिम अंग शिविर के विस्तारित चरण में 106 दिव्यांगों को मिले हाथ और पैर
आयोजन में अध्यक्ष वेनाराम चोयल, उपाध्यक्ष धन्नाराम देवड़ा, चुन्नीलाल पवार, सचिव प्रकाश सेपटा, सहसचिव मोहनलाल चोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम परिहार, सलाहकार सदस्य देवाराम आगलेचा, खंगारराम सेपटा, मनोनीत महासभा सदस्य हरिलाल लचेटा, भगाराम चोयल, मीडिया प्रभारी खंगारराम मुलेवा, खेल मंत्री मांगीलाल, राजाराम मुलेवा, विशेष सहयोगी दीपाराम काग, शशि गहलोत ने सहयोग दिया। अध्यक्ष वेनाराम चोयल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही आयोजकों का दिये गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



