ओयू दूरस्थ मोड के एमबीए और एमसीए के लिए आवेदन 18 फरवरी तक

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रो. जी. राम रेड्डी सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय एमबीए और एमसीए में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दूरस्थ मोड के माध्यम से दो वर्षीय एमबीए और एमसीए में प्रवेश के इच्छुक उम्मीद्वार 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 21 फरवरी तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें… बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा की छानबीन, 70 क्षेत्रों की जांच

टीजी आईसेट-2025 उर्त्तीण करने वाले उम्मीद्वारों को प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वह पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी.दल्ह्स्ग्ग्दहे. म्दस्,.देस्हग्.म्.ग्हतथा .दल्म्ा.हूसे प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button