जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में स्पोर्ट्स टी शर्ट का वितरण

हैदराबाद, राजस्थानी जागृति समिति द्वारा शिवरामपल्ली स्थित जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 400 स्पोर्ट्स टीशर्ट वितरित की गई। यहां समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला परिषद प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका शालिनी पुलसानी ने समिति द्वारा छात्र छात्राओं को स्कूल स्पोर्ट्स टीशर्ट वितरित करने पर समिति की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

अवसर पर कर्मचारियों को साड़ियां वितरित की गई। समिति उपाध्यक्ष अशोक कुमार हीरावत ने प्रतिवर्ष खेल में रुचि रखने वाले जरूरतमंत छात्र छात्राओं को खेलकूद की सामग्री की सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी ने कहा कि समिति 20 वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म, मेडिकल, स्पोर्ट्स, फीस का सहयोग करती आ रही हैं। इस वर्ष सरकारी स्कूलों में स्कूल के छात्र छात्राओं को खेलकूद में प्रोत्साहन हेतु अभी तक 6 सरकारी स्कूलों में 3000, स्पोर्ट्स टीशर्ट वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना उच्च न्यायालय : मेट्रो रेल दूसरे चरण को लेकर रिपोर्ट तलब

प्रिंसिपल ने समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार हीरावत, कोषाध्यक्ष संजय राठी, संगठन मंत्री रमेश मोदानी का शॉल द्वारा सम्मान किया। समिति की ओर से प्रिंसिपल शालिनी पुलसानी का समिति अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी ने शॉल द्वारा सम्मान किया। अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीनिवास सोमाणी, उपाध्यक्ष प्रेमचन्द मुणोत, अशोक कुमार हीरावत, मंत्री महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय राठी, संगठन मंत्री रमेश मोदानी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button