रसूलपुरा सामायिक महिला मंडल का धार्मिक भ्रमण, 72 जिनालय में पूजा-अर्चना
हैदराबाद, रसूलपुरा सामायिक महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रसूलपुरा सामायिक महिला मंडल के सौजन्य से रेखा भोड़तरिया, लीला मेहता, सविता सिंघवी, रोहिणी भंडारी, पुष्पा तातेड़, लीला परमार, शशि जैन, उर्मिला गोलेच्छा, भगवती बाफना, कला मेहता, नीता बाफना, रेखा मेहता, अरुणा कामदार, पुष्पा गेमावत, भारती सेठ समेत कुल 20 सदस्यों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत रसूलपुरा जैन मंदिर से हुई, जहाँ से सभी बस द्वारा प्रस्थान कर मेड़चल स्थित 72 जिनालय जैन मंदिर पहुँचीं। मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना, स्नात्र पूजा एवं अन्य धार्मिक विधियाँ सम्पन्न की गईं। तत्पश्चात सदस्यों ने जैन इंटरनेशनल स्कूल परिसर स्थित जैन मंदिर में दर्शन का लाभ लिया।
इसके उपरांत मंडल मनोहराबाद पहुँचा, जहाँ राणावास निवासी मंगलचंद अशोक कुमार निर्मल कुमार कटारिया परिवार द्वारा निर्माणाधीन जैन मंदिर परिसर में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गयी। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर की प्रतिष्ठा 8 जून 2026 को प्रस्तावित है। महिलाओं ने वासुगोधम गोशाला में लाभ भी लिया। कार्यक्रम का समापन भंडारी परिवार के फार्म हाउस पर हुआ, जहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने सहभागिता की।
यह भी पढ़ें… बाल कैंसर दिवस : निम्स में नन्हे योद्धाओं की कला ने जगाई उम्मीद की किरण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



