मलकाजगिरी नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम स्थाई समिति की पहली बैठक नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव तथा विशेष अधिकारी जयेश रंजन की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई।

जयेश रंजन मल्काजगिरी निगम बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए

बैठक में निगम क्षेत्र में स्वच्छता, इंजीनियरिंग तथा अन्य नागरिक प्रशासन से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। स्वच्छता मानकों में सुधार के साथ शहरी बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। बैठक में मल्काजगिरी नगर निगम के आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी, विभागाध्यक्ष, जोनल आयुक्त तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… नासर गर्ल्स स्कूल ने अफ्रीकी शेर को लिया दत्तक

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button