एचपीआरसी इंटरनेशनल एरिना पोलो चैम्पियनशिप : भारत ने लग्जम्बर्ग को दी मात
हैदराबाद, भारतीय पोलो टीम ने लग्जम्बर्ग को चारों खाने चित करते हुए 15-5 से एचपीआरसी इंटरनेशनल एरिना पोलो चैम्पियनशिप के लीग मैच में हराया।


यहाँ अजीजनगर स्थित एचपीआरसी पोलो मैदान में जारी इस प्रतियोगिता के एक मैच में इंडिया की टीम ने लग्जम्बर्ग को 10 गोलों के अंतर से हराया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले चक्कर में 6-3 से बढ़त बना ली, जिसमें चैतन्य कुमार ने 1, यूसुफ आजमी ने 2, कुँवर विशाल सिंह ने 3 तथा मो. नइमुद्दीन ने एक गोल किया। वहीं लग्जम्बर्ग की टीम के मोना स्कार्फ तथा लियो पोड लूडोर्फ ने 2 गोल बनाए। दूसरे चक्कर में भारत की टीम ने 11-3 से बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने गांधी सरोवर परियोजना के लिए सौ एकड़ रक्षा भूमि मांगी
चैतन्य कुमार ने 2 तथा यूसुफ आजमी ने 2 गोल दागे। अंतिम चक्कर में भारतीय टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए हमलावर रुख अपनाकर 15-5 से मैच जीत लिया। चैतन्य कुमार ने 2 तथा यूसुफ आजमी ने 2, जबकि लग्जम्बर्ग की ओर से लियो पोड ने 2 गोल दागे। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



