पीआरसीआई ने मनाया विश्व रेडियो दिवस

हैदराबाद, पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) हैदराबाद चैप्टर ने रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक विषय के तहत सिकंदराबाद स्थित लोयोला अकादमी में विश्व रेडियो दिवस मनाया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोयोला अकादमी के वाइस प्रिंसिपल फादर पीटर ने एक ऐसे माध्यम के रूप में रेडियो की स्थायी शक्ति पर जोर दिया, जो विभिन्न क्षेत्रों में समुदायों को जोड़ते हुए भाषा और भूगोल की बाधाओं को दूर करती है।

मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता आकाशवाणी के पूर्व उप महानिदेशक सी. राजगोपाल ने ज़िंदगी के अलग-अलग पहलुओं को बताने में रेडियो की अहमियत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंटेंट प्रोग्रामिंग और ट्रांसक्रिप्शन में रेडियो जॉकी की मदद कर सकता है, लेकिन असरदार ब्रॉडकास्टिंग के लिए इंसानी पहलू सबसे ज़रूरी है। पीआरसीआई हैदराबाद चैप्टर के अध्यक्ष शकील अहमद ने वर्तमान मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र में विश्व रेडियो दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। पीआरसीआई के क्षेत्रीय प्रमुख टी.वी.एस. नारायणन ने कहा कि तेजी से तकनीकी प्रगति के बावजूद, रेडियो समाज में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से राष्ट्रीय बाज़ार में लांच हुआ ई-ऑटो महिंद्रा उड़ो

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button