रेल पहिया कारखाना में हिन्दी पर मंथन, ट्रॉफी पर कर्मचारियों को बधाई

हैदराबाद, रेल पहिया कारखाना, यलहंका, बेंगलुरू में गुरुवार को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर व मुख्य राजभाषा अधिकारी रेपका आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजभाषा अधिकारी एस. सविता ने प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा सभी विभागाध्यक्षों का स्वागत किया। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों ने हिन्दी की प्रगति पर समीक्षा की।

यह भी पढ़ें… टीजीबीआईई सचिव ने की इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

मुख्य राजभाषा अधिकारी ने रेल पहिया कारखाना में हिन्दी के प्रयोग-प्रसार की सराहना कर अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को हिन्दी में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने हिन्दी में उत्वफढष्ट कार्य के लिए रेलवे बोर्ड की गई रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button