‘डिफ्रीज़ अकाउंट्स मेला’: साइबराबाद पुलिस ने निर्दोषों को दी राहत
हैदराबाद, देश में अपनी तरह की पहली पहल करते हुए साइबराबाद पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने विशेष “डिफ्रीज़ अकाउंट्स मेला” आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान फ्रीज किए गए खातों में से निर्दोष पाए गए खाताधारकों को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) सौंपे गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसीपी टी. साई मनोहर ने कहा कि विभाग द्वारा कुछ संदिग्ध बैंक खातों को फ्रिज करवाया गया था, जांच के दौरान कुछ खाते ऐसे व्यक्तियों के थे जिनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था।

इसके बाद पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें एनसीआरपी प्रणाली के माध्यम से फ्रीज किए गए लगभग 110 खातों की विस्तृत जांच की गई। उन्होंने बताया कि खाताधारकों की पहचान, लेन-देन का इतिहास और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच के बाद निर्दोष पाए गए खातों को प्रक्रिया के तहत डिफ्रीज़ किया गया। इस कदम से जहां निर्दोष नागरिकों को समय पर राहत मिली, वहीं जांच एजेंसियों को संगठित साइबर अपराधियों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में श्रीराम कथा का आयोजन
इस अवसर पर ए. रविंदर रेड्डी, इंस्पेक्टर राघवेंद्र, शिवप्रसाद, रामी रेड्डी, दुर्गा रामलिंगा प्रसाद, विजय कुमार, मधु तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



