आईटी कॉरिडोर में जाम से राहत को संयुक्त निरीक्षण

हैदराबाद, साइबराबाद के पुलिस क्षेत्र के आईटी कॉरिडोर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों ने संयुक्त निरीक्षण कर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के उपायों पर मंथन किया।

आज सुबह शेरिलिंमगपल्ली जोन के अंतर्गत आने वाले व्यस्त आईटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया। निरीक्षण में साइबराबाद महानगर निगम, जल बोर्ड तथा ट्रैफिक और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त टीम ने माधापुर स्थित लेमन ट्री होटल से साइबर टावर्स तक के मार्ग तथा वहां से मेडीकवर अस्पताल, हाईटेक सिटी जाने वाले कॉरिडोर का निरीक्षण किया।

इसके अलावा दुर्गम चेरुवु और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक बाधाओं, अवैध अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौजूदा सड़क चौड़ाई, अत्यधिक ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्रों की सूची भी तैयारी की। बताया जाता है कि संबंधित रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों की दृष्टि में लाने के बाद आगे की प्रक्रिया पर काम होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button