कोलकाता में हमला करने और अपहरण के आरोप में रियल एस्टेट डेवलपर गिरफ्तार

कोलकाता, कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में एक संपत्ति खाली करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला करने और उसका अपहरण करने के आरोप में एक रियल एस्टेट डेवलपर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बेलेघाटा के कैनाल साउथ रोड निवासी आरोपी को स्थानीय अदालत ने रविवार को मारपीट, अपहरण और अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप में 19 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले राजू नास्कर (51) को शनिवार को ईएम बाईपास पर कालीकापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि उसने इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के लिए उसके द्वारा निर्धारित संपत्ति पर किराएदार के रूप में रह रहे एक व्यक्ति का अपहरण किया था। उसने बताया कि जब किरायेदार ने परिसर खाली करने से इनकार कर दिया तो नास्कर ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, उसका अपहरण किया और उसे घंटों तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा।

यह भी पढ़े: 800 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने शनिवार शाम को गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि एक व्यक्ति ने नास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दशकों से अपने परिवार के साथ उस संपत्ति में रह रहे व्यक्ति ने पांच फरवरी को बेलेघाटा थाने में नास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button