नामपल्ली कोर्ट में बम की अफवाह

हैदराबाद, नामपल्ली स्थित अपराध न्यायालय में बुधवार उस समय सनसनी फैल गई, जब अदालत को एक अनजान मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत को 12 आरडीएक्स के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई। मेल प्राप्त होते ही इसकी सूचना नामपल्ली पुलिस को दे दी गई। जानकारी मिलते ही नामपल्ली पुलिस बम खोजी दस्तों के साथ तुरन्त अदालत पहुँच गई।

पुलिस ने अदालत परिसर को खाली करवाकर लगभग दो घंटे तक सघन तलाशी ली, लेकिन कोई बम नहीं मिला। धमकी मात्र कोरी अफवाह साबित हुई। पुलिस भेजे गए मेल के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना : गांजा तस्करी के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button