नवी मुंबई हवाई अड्डे ने डिजियात्रा सुविधा शुरू की

मुंबई, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) ने वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के लगभग दो महीने बाद ‘डिजियात्रा’ सेवा शुरू करने की घोषणा की है। निजी हवाईअड्डा संचालक ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश के पांच अन्य हवाईअड्डों के साथ नागर विमानन मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी डिजी यात्रा कार्यक्रम में डिजिटल रूप से शामिल हो गया है।

बायोमेट्रिक प्रवेश बिंदुओं पर रिबन काटा

बयान में कहा गया कि उद्घाटन समारोह ऑनलाइन किया गया और इस मौके पर तीन यात्रियों ने प्रतीकात्मक रूप से डिजियात्रा ई-गेट का इस्तेमाल किया और बायोमेट्रिक प्रवेश बिंदुओं पर रिबन काटा।एनएमआईए ने कहा कि डिजी यात्रा हवाईअड्डे पर यात्रियों की प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए चेहरे की पहचान प्रौद्धोगिकी का उपयोग करती है। इससे प्रतीक्षा का समय कम होता है और डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा भी बनी रहती है।(भाषा)

यह भी पढ़ेडेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेता ट्रंप के खिलाफ एकजुट हुए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button