इटावा में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

इटावा (उप्र), जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अनुष्का गौतम के रूप में हुई है, जो 17 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गणित की परीक्षा देने के बाद कथित तौर पर मानसिक तनाव में थी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) अमित कुमार मिश्रा के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है जब लड़की घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई घरेलू सामान खरीदने बाजार गए थे। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘जब परिवार शाम सात बजे के आसपास लौटा, तो उन्होंने अनुष्का को फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।’’

प्रारंभिक जांच और परिवार के बयानों से पता चलता है कि अनुष्का गणित के प्रश्न पत्र में अपने प्रदर्शन से बहुत परेशान थी। उसके परिवार ने उसे काफी समझाया और सांत्वना देने का प्रयास भी किया, इसके बावजूद वह अवसाद में थी। माना जाता है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button