इम्तियाज अली लेकर आ रहे एक और लव स्टोरी

मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की लैला मजनू साल 2018 में रिलीज हुई, लेकिन तब ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, जब इस फिल्म को री-रिलीज किया गया, तो ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। री-रिलीज में लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर लैला मजनू को कल्ट का दर्जा मिल गया। अब लगभग 8 सालों के बाद इम्तियाज अली ऐसी ही एक और लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं।

पता चला है कि इस बार इम्तियाज अली और एकता कपूर इस फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं। इस लव स्टोरी को नाम दिया गया है हीर रांझा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीर रांझा को लैला मजनू फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा बताया जा रहा है, जो इस पुरानी लव स्टोरी को नए तरीके से पेश करेगी। हाल ही में 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया और पहली झलक भी शेयर की गई। 50 सेकंड के अनाउंसमेंट वीडियो में लैला मजनू के क्लिप दिखाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि हीर रांझा की कहानी लैला मजनू की कहानी की तरह ही होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीर रांझा की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद अली करेंगे। इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से लोग ये जानने के लिए बेसब्र हैं कि आखिर इस बार हीरो-हिरोइन का किरदार कौन से स्टार्स निभाएंगे। अब फिल्म के लीड एक्टर को लेकर भी एक अपडेट मिला है।

लैला मजनू फ्रेंचाइजी का अगला चैप्टर, नए दौर की लव स्टोरी तैयार

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रोहित सराफ से बात की जा रही है। अभी फिल्म के लिए वे फाइनल नहीं हुए हैं और कास्टिंग अभी प्रोसेस में है। कास्ट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं की गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित सराफ इस अपकमिंग फिल्म में रांझा का रोल कर सकते हैं। रोहित सराफ ने इश्क विश्क रिबाउंड, मिसमैच्ड और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में ऑडियंस को इप्रेस किया है। अब रांझा के कैरेक्टर में रोहित अपने कॅरियर के अब तक के सबसे इंटेंस रोल निभा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हीर रांझा की लीड ऐक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है। दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स हीर रांझा में हीर के रोल में एक न्यूकमर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, अभी ऐक्ट्रेस का नाम पेट रखा गया है। हीर रांझा की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी। हीर रांझा असल में लैला मजनू फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट है, जो प्यार की उस पुरानी कहानी को नए जमाने की ऑडियंस के साथ जोड़ेगी यानी लव स्टोरी पुरानी होगी, लेकिन इसे आज की ऑडियंस के हिसाब से मॉडर्न अंदाज में पेश किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button