पहाड़ी शरीफ में 41 एनडीपीएल शराब बोतलें जब्त, 5 गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने पहाड़ी शरीफ इलाके में वाहन जांच के दौरान 41 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त कीं, जबकि रंगारेड्डी जिले के अमंगल क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि दिल्ली और गोवा से एनडीपीएल शराब को विमान के जरिए हैदराबाद लाकर अवैध बिक्री किए जाने की सूचनाओं के मद्देनजर एयरपोर्ट रूट पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान कुल 41 एनडीपीएल शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मीरपेट आबकारी पुलिस ने संबंधित आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कच्ची शराब तैयार करने के मामले

उधर, रंगारेड्डी की आबकारी पुलिस ने विश्वस्त सूचना पर अमंगल आबकारी क्षेत्र के पल्लेचलुक तांडा में छापा मारकर अवैध कच्ची शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। सहायक आबकारी अधीक्षक ए. जीवन किरण के अनुसार, मौके से लगभग 8 लीटर तैयार नाटूसारा और 580 लीटर गुड़ सीर्रा नष्ट किया गया। इस मामले में इस्लावत हिरिया, के. दकिया, जे. बिचा, हुनिया और सलावत हुंग को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में विशेष टीमें जुटी हैं।

पुलिस ने बताया कि शराब बनाने में इस्तेमाल ड्रम, भट्टियां और अन्य उपकरण भी ध्वस्त कर दिए गए हैं। अमंगल आबकारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button