मप्र के सरकारी अस्पताल में पहली बार शुरू हुई बेरियाट्रिक सर्जरी

इंदौर, मध्यप्रदेश में अपनी तरह के पहले प्रयोग के तहत इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में मोटापा घटाने की सर्जरी की सुविधा की सोमवार से औपचारिक शुरुआत की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुदाम खाड़े ने एमवायएच के सर्जरी विभाग में बेरियाट्रिक क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन दिनों समाज में मोटापा एक ज्वलंत समस्या बनकर उभरा है। मोटापे के कारण लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसके मद्देनजर हमने एमवायएच में मोटापा घटाने की बेरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा शुरू की है। यह शासकीय क्षेत्र में प्रदेश की अपनी तरह की पहली सुविधा है।

यह भी पढे़: दिल्ली अस्पताल से नवजात अपहरण, दो महिलाएं गिरफ्तार

खाड़े ने बताया कि आयुष्मान कार्ड वाले मरीज इस सुविधा का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे, जबकि निजी अस्पतालों में मोटापा घटाने की सर्जरी के लिए आम तौर पर चार से पांच लाख रुपये का खर्च आता है। एमवायएच में बेरियाट्रिक सर्जरी कराने वाली गुल अफशां (30) ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मेरा वजन डेढ़ महीने के भीतर 120 किलोग्राम से घटकर 97 किलोग्राम रह गया है। इससे मुझे मधुमेह की समस्या में राहत मिली है और मैं खुद को पहले से ज्यादा चुस्त-दुरुस्त महसूस कर रही हूं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button