स्वास्थ्य एवं बीमा योजना के लिए सीएम को धन्यवाद दिया सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं ने
हैदराबाद, सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं ने उनके लिए दुर्घटना बीमा और कैशलेस एम्पाई हेल्थ स्कीम लागू करने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को धन्यवाद दिया। टीजीओ, टीएनजीओ, राजस्व, शिक्षक और पेंशनर संघों के नेताओं और कर्मचारियों ने सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने काफी समय से लंबित उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये दोनों योजनाएं इतिहास में दर्ज रहेंगी।


ज्ञातव्य है कि मंत्रिमंडल ने दोनों योजनाओं को स्वीकृति दी है। दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मौत होने पर उसके परिवार को 1.20 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। कैशलेस एंप्लाई स्कीम के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ 652 संबद्ध निजी अस्पतालों में 1,998 इलाज मुफ्त में मिल जाएंगे। सीएम से मिलने वालों में सरकारी कर्मचारी जेएसी के नेता जगदीश्वर, श्रीनिवास राव, लच्चि रेड्डी, रामकृष्ण आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… जनता के द्वार रेवंत सरकार – कल्याण योजनाओं के प्रचार के लिए चलेगा अभियान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



