झारखंड : पाकुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा, परिवार के तीन लोगों की मौत
पाकुड़, झारखंड के पाकुड़ जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल में नागरनबी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात यह दुर्घटना हुई। ट्रेन की पटरियां पार करते समय परिवार यहां न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपनिरीक्षक रमेश किस्कू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (भाषा)
यह भी पढ़े: मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



